Podcast charts
Published by Aaj Tak Radio
Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcasts, Jio Saavn etc.) and stay up to date with all the action on and off the field! क्रिकेट का मज़ा उठाइये, आज तक रेडियो के नए पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' के साथ. इसमें आपको मैच एनालिसिस के साथ, मज़ेदार इनसाइट्स, जोक्स और क़िस्से भी सुनने के लिए मिलेंगे..हर सोमवार. पॉडकास्ट को सब्सक्राइब कर लीजिए और क्रिकेट के दरिया में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ डुबकी लगाइए.
On the charts
Every published chart this podcast appears in, in the snapshot behind this page. Each one links to the chart it came off.
From the feed
The latest episodes published to this podcast’s own RSS feed. Titles and descriptions are the publisher’s.
इंडिया ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज़ जीत ली है. फ़िलहाल इंडिया 3-0 से आगे है. तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला और इंडिया ने दमदार जीत हासिल की. वेलिंगटन की पिच पर कितनी आसान थी बैटिंग, कमबैक कर रहे भुवनेश्वर कुमार की बोलिंग को लेकर तुलनाएं और आलोचनाएं कितनी जायज़ हैं और कप्तान श्रेयस अय्यर की बैटिंग में कंसिस्टेंसी की कमी क्यों दिखती है? शिवम दुबे क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हैं, दूसरे मैच में इंडिया की जीत क्यों ज़्यादा अच्छी लगी, तिलक वर्मा का क्लच नॉक, गौतम गंभीर का नंबर 8 तक बैटर खिलाने के दांव, हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट पर रोचक चर्चा. इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम कहाँ पिछड़ रही है, इंडिया A vs न्यूज़ीलैंड A पहले अनऑफिसियल टेस्ट से क्या पॉज़िटिव-नेगेटिव मिले और साउथ अफ़्रीका-ऑस्ट्रलिया टेस्ट सीरीज़ में किसका पलड़ा भारी? सुनिए 'बल्लाबोल' का ये एपिसोड निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
रांची T20 में भारतीय टीम 250 रन लुटाकर वेस्टइंडीज से मैच हार गई! BCCI पाटा पिचों पर रोक क्यों नहीं लगाती? क्या अगले T20 वर्ल्ड कप में ऐसी पिचें भारत को भारी पड़ेंगी? 'Director of Cricket' बनाना क्यों ज़रूरी हो गया है? इसके अलावा, 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी के पीछे की असली कहानी क्या है? क्या भुवी को ODI टीम में भी जगह मिलेगी? 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्या सेलेक्टर्स उन्हें देखना चाहते हैं, या यह एक टेम्पररी अरेंजमेंट है? भुवी का सेलेक्शन हुआ तो मोहम्मद शमी क्यों बाहर? कहीं अजित अगरकर की वजह से ही तो भुवी का चयन नहीं हो रहा था? अगरकर को लेकर कौन सी अटकलें ग़लत साबित हुईं और उनके टेन्योर को कैसे रेट करें? ज़हीर ख़ान के CSK कोच बनने और सौरव गांगुली के दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग संभालने, साथ ही हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के फ़ैसले पर चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में Kumar Keshav और Nikhil Naz के साथ. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्संग: सूरज सिंह
Asian Games 2026 में India ने Pakistan को हराकर Gold तो जीत लिया, लेकिन इस बार Pakistan के बैटर्स खुलकर कैसे खेले? क्या Mohsin Naqvi की गैरमौजूदगी ने पाक टीम को आज़ादी दी? West Indies ODI Series के 3rd मैच में Rohit Sharma की मुश्किल हालात में आई साहसी पारी ने साबित कर दिया कि ODI World Cup 2027 के लिए उन्हें साइडलाइन करना इतना आसान नहीं होगा! दूसरी ओर, Shubman Gill की कप्तानी पर खड़े हो रहे सवालों और आज अगर World Cup 2027 की टीम चुनी जाए, तो किन 15 खिलाड़ियों को होना चाहिए? क्या Rohit Sharma को फिर से कप्तान बना देना चाहिए, या इसमें कोई बड़ी टेक्निकल दिक्कत है? सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ. प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
400 रन भी अब सुरक्षित नहीं? गुवाहाटी में वेस्टइंडीज़ ने 405 रन बनाए और भारत ने 406 का लक्ष्य सिर्फ़ 43.3 ओवर में हासिल कर लिया. मुकाबले में पांच शतक और शुभमन गिल का रिकॉर्ड दोहरा शतक—ODI क्रिकेट का यह रन-फेस्ट कई बड़े सवाल छोड़ गया. जबकि Asian Games semifinal में मुश्किल turning track पर Ishan Kishan ने 46 गेंदों में नाबाद 80 बनाए और India ने Sri Lanka को 45 पर समेट दिया. ‘बल्लाबोल’ के इस स्पेशल एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव बात करते हैं पाटा पिच, छोटी बाउंड्री, बल्लेबाज़ों के दबदबे और गेंदबाज़ों की घटती भूमिका की. क्या ODI क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बिगड़ रहा है? क्या लगातार flat pitches पर खेलने से बड़े टूर्नामेंट की तैयारी प्रभावित हो सकती है? और क्या भारत की मौजूदा bowling attack World Cup जैसी परिस्थितियों में पर्याप्त होगी? साथ ही चर्चा कुलदीप यादव, specialist spinners, all-rounders, मोहम्मद शमी, team balance और recency bias पर भी. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
वेस्टइंडीज़ (West Indies) के खिलाफ पहले ODI में विराट कोहली (Virat Kohli 139) ने शानदार पारी खेलकर अपना 86वां इंटरनेशनल शतक और 15,000 रन भी पूरे किए. लेकिन इस पारी में ऐसा क्या खास था, जो विराट के बदले हुए खेल की कहानी कहता है? क्या विराट कोहली ODI क्रिकेट के G.O.A.T हैं? सचिन तेंदुलकर और विव रिचर्ड्स के साथ उनकी तुलना कहां ठहरती है? क्या विराट, जो रूट और स्टीव स्मिथ से बेहतर बल्लेबाज़ हैं? और क्या ODI क्रिकेट वाकई सबसे आसान और बोरिंग फॉर्मेट बन गया है? इसके अलावा बात Harry Brook के मौजूदा ऑल-फॉर्मेट खेल, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों की India को लेकर तल्ख़ राय, पहले ODI में कुलदीप यादव की मैच-जिताऊ (4/40) गेंदबाज़ी और टीम मैनेजमेंट की 'जबरिया ऑलराउंडर बनाओ' योजना पर निखिल नाज़ की बेबाक राय. साथ ही Asian Games पर भी दिलचस्प बातचीत. सुनिए BallaBol — कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
भारतीय क्रिकेट और चयन समिति को लेकर चल रही तमाम अफवाहों के बीच क्या है असली सच्चाई? क्या अजीत अगरकर को BCCI एक्सटेंशन नहीं दे रही या अगरकर खुद इस पद से पीछे हट रहे हैं? क्या पार्थिव पटेल होंगे अगले चीफ़ सेलेक्टर? 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में वरिष्ठ खेल पत्रकार निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ समझिए भारतीय चयन समिति, टीम इंडिया के अंदरूनी समीकरणों, पंत और मोहम्मद शमी के चयन पर खड़े सवालों का पूरा सच. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
इंग्लैंड में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ. लेकिन सवाल सिर्फ हार का नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट में चल रही उथल-पुथल का भी है. ‘बल्लाबोल’ के इस एपिसोड में राहुल रावत और कुमार केशव ने मोहसिन नकवी, बाबर आजम, इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान से जुड़े सवालों पर बात की. क्या बाबर बलि का बकरा बन रहे हैं. क्या पाकिस्तान क्रिकेट की नाकामी से ध्यान हटाने के लिए लगातार नए विवाद खड़े हो रहे हैं. मोहसिन नकवी से भारतीय महिला टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी क्यों नहीं ली. पाकिस्तान क्रिकेट का बंटाधार क्यों हो रहा है. और क्या अजित अगरकर और BCCI के बीच वाकई कोई कोल्ड वॉर है. चीफ सेलेक्टर के एक्सटेंशन पर क्या तस्वीर सामने आई है. सुनिए पाकिस्तान क्रिकेट, PCB और भारतीय क्रिकेट से जुड़े इन तमाम सवालों पर खास चर्चा. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
BCCI की Review Meeting के बाद क्या वाकई तस्वीर साफ़ हुई या सवाल और बढ़ गए? Ajit Agarkar इस अहम बैठक में क्यों नहीं पहुंचे और क्या उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों में दम है? क्या Rohit Sharma 2027 World Cup खेलेंगे, VVS Laxman के Director of Cricket बनने और खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की समस्या पर पूरी तस्वीर साफ़ क्यों नहीं हुई? क्या Agarkar 2027 World Cup तक Selection Committee के Chairman बने रहेंगे? इसके अलावा Women’s Asia Cup में India vs Pakistan मुकाबले, मैच के विवाद और पाकिस्तान में महिला क्रिकेट की बदहाल स्थिति पर भी चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
R Ashwin vs Rishabh Pant — आखिर मामला क्या है? Ashwin ने हालिया बातचीत में Rishabh Pant की shot selection, decision-making और उनकी क्षमता को लेकर कई तीखी बातें कही हैं. क्या Pant जैसी प्रतिभा को सिर्फ आक्रामक क्रिकेट के लिए जाना चाहिए या Test cricket में situational awareness भी उतनी ही जरूरी है? इस क्रिकेट podcast में बात सिर्फ Rishabh Pant और R Ashwin की नहीं है. चर्चा होगी Pakistan Cricket के मौजूदा संकट और PCB की लगातार विवादों में घिरी भूमिका की भी. साथ ही, Anaya Bangar और women's cricket eligibility को लेकर उठे सवालों पर भी चर्चा. Cricket Australia ने Anaya Bangar के लिए 2027 से elite women's cricket में वापसी का pathway बताया है, subject to its eligibility policy. वहीं ICC की transgender-player policy और national boards के अलग-अलग regulations इस बहस को और जटिल बनाते हैं. 'बल्लाबोल' का ये एपिसोड सुनिए निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड: सूरज सिंह
इंडिया-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में ड्रॉ पर समाप्त हुआ. हालांकि, टीम इंडिया ने ये सीरीज 1-0 से जीत ली. लेकिन कोलंबो में जीता हुआ टेस्ट मैच टीम इंडिया के हाथ से कैसे फिसल गया? पिच, टीम सेलेक्शन, गेंदबाज़ी में धार की कमी, कप्तानी की गलितयां... आख़िर चूक कहां हुई? क्या श्रीलंका को फॉलो-ऑन देने का फैसला सही नहीं था, टीम इंडिया ने जीत के लिए ज़रूरी भूख क्यों नहीं दिखाई, कुलदीप यादव होते तो क्या मैच का नतीजा अलग होता, सोनल दिनुशा का तोड़ क्यों नहीं ढूंढ पाई टीम इंडिया, श्रीलंका के टेलेंडर्स ने भारत को क्यों परेशान किया, हेडबट के बाद यशस्वी जायसवाल क्या हल्के में छूट गए...इन सब पहलुओं पर बेबाक चर्चा सुनिए अपने फ़ेवरेट क्रिकेट पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में. क्या इस ड्रॉ से टीम इंडिया ने WTC फाइनल के लिए अपनी राह और मुश्किल कर ली है, देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार ने क्या इंडियन टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है और टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का भविष्य क्या है, इस पर भी निखिल नाज़ और कुमार केशव ने खुलकर बात की. अंत तक सुनिएगा. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
टीम इंडिया ने गॉल में श्रीलंका को 165 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत से टीम इंडिया के लिए क्या बड़े पॉजिटिव निकले, टीम मैनेजमेंट ने कौन सी गलती सुधार ली, प्लेयर ऑफ़ द मैच के असल हक़दार मानव सुथार क्यों हैं, क्या मानव के रूप में इंडिया को लंबी रेस का घोड़ा मिल गया है? देवदत्त पडिक्कल को तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन की जगह क्यों तवज्जो दी जानी चाहिए? केएल राहुल की बैटिंग में सुधार आया है, लेकिन वह लंबी पारियां क्यों नहीं खेल पा रहे? क्या इस प्रदर्शन ने फाइनल के लिए टीम इंडिया के लिए दरवाजे खोल दिए हैं? इसके अलावा ऋषभ पंत का इम्पैक्ट, रवींद्र जडेजा इतने अंडररेटेड क्यों हैं और कुलदीप यादव के गिरते फॉर्म पर भी हुई दिलचस्प चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ. होस्ट & प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैच की सीरीज़ से पहले टीम इंडिया ने एक प्रैक्टिस मैच खेला. इस तीनदिवसीय अभ्यास मैच से इंडियन टीम मैनेजमेंट को किन सवालों के जवाब मिल गए, इस मैच में कौन से बॉक्स टिक करने बाक़ी रह गए, टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी, कौन से तीन स्पिनर अंतिम ग्यारह में दिखने वाले हैं, साई सुदर्शन की जगह आए सरफ़राज़ ख़ान को क्या मौक़ा मिलेगा और किस ग़लती से टीम को बचना होगा? क्या WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया अब भी क्वालिफाई कर सकती है? इसके अलावा हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर KKR या CSK में शामिल होने की अटकलों में कितना दम है, क्या हार्दिक ने सच में MI से नाता तोड़ने का मन बना लिया है और कौन सी टीम उनके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है? साथ ही सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा और अंपायरों से जुड़े क्रिकेट के कुछ पुराने और रोचक क़िस्से भी सुनिए, बल्लाबोल के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया की टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है. जसप्रीत बुमराह चोट के चलते सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आक़िब नबी को मौक़ा मिला है. बुमराह के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी भी चोटिल हैं. संदेह साई सुदर्शन की फ़िटनेस पर भी है. इंडियन क्रिकेट में ऐसा क्या हो गया है कि एक साथ कई बॉलर और ऑलराउंडर चोट की समस्या से जूझ रहे हैं. क्या बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट ठीक नहीं है, क्या आईपीएल की वजह से उन्हें आराम नहीं मिला, BCCI बुमराह जैसे खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त सावधानी क्यों नहीं बरतता, देश से ज़्यादा IPL को तवज्जो क्यों देते हैं खिलाड़ी और क्या बुमराह को T20I से रिटायर हो जाना चाहिए? 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में ऐसे गंभीर सवालों से दो-चार हुए निखिल नाज़ और कुमार केशव. साथ ही आक़िब नबी और सारांश जैन के सेलक्शन पर भी बात हुई. श्रीलंका दौरे पर इंडियन टीम की जीत का भरोसा क्यों नहीं होता और ये सीरीज हारे तो क्या बोर्ड कोई कड़ा एक्शन लेगा? आख़िर में अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर भी चर्चा हुई. अंत तक सुनिए ये दिलचस्प पॉडकास्ट. होस्ट & प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
ज़िम्बाब्वे में टीम इंडिया ने T20 सीरीज़ एकतरफ़ा अंदाज़ में अपने नाम कर ली है! इंग्लैंड और आयरलैंड में सूपड़ा साफ़ होने के बाद भारतीय टीम की गाड़ी आख़िरकार पटरी पर लौटती दिखी. लेकिन इस जीत के साथ ही कई बड़े और तीखे सवाल भी खड़े हो गए हैं. क्या जीत के बाद हार की असली वजहें सामने आ रही हैं? श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर तारीफ़ की, पर क्या इसमें हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी कोई छिपा हुआ इशारा था? क्या टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से एक बार फिर 'ग्रेग चैपल' के दौर वाली वाइब्स आने लगी हैं? 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों और BCCI की आगामी रिव्यू मीटिंग में क्या बड़े फ़ैसले हो सकते हैं? 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में सुनिए स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की बेबाक और दिलचस्प बातचीत. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
आपके फेवरेट क्रिकेट पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' (BallaBol) के इस एपिसोड में हम कर रहे हैं टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का पूरा पोस्टमॉर्टम. लॉर्ड्स मैच से पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफ़वाहें किसने उड़ाईं और कैसे 'हिटमैन' ने शतकीय पारी खेलकर सबका मुंह बंद किया. रोहित के पीछे कौन पड़ा है और क्यों? रोहित शर्मा ने सेलेक्टर्स का कौन सा ऑफर ठुकराया और क्या इस पारी से उनके 2027 वर्ल्ड कप खेलने का रास्ता साफ़ हो गया है? साथ ही बात करेंगे कि जसप्रीत बुमराह के न होने पर हमारी गेंदबाज़ी इतनी बेदम क्यों नज़र आई और कुलदीप यादव को बेंच पर क्यों बिठाकर रखा गया? खिलाड़ियों की फिटनेस, टीम सेलेक्शन और टीम मैनेजमेंट की हरक़तों पर सुनिए निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की ये बतकही. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
Team India की Ireland और England में शर्मनाक हार के बाद क्या कोच नपेंगे? क्या गौतम गंभीर को कैप्टन श्रेयस अय्यर पसंद नहीं आ रहे? 'बल्लाबोल' के इस लेटेस्ट एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव लेकर आए हैं इंडियन क्रिकेट का पूरा पोस्टमार्टम! इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के लिए यह दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. लगातार 6 टी20 मैच हारने और 'व्हाइटवॉश पे व्हाइटवॉश' झेलने के बाद अब टीम के सपोर्ट स्टाफ पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है. क्या असिस्टेंट कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच की छुट्टी होने वाली है? खराब फील्डिंग का जिम्मेदार कौन है? इसके साथ ही हम बात करेंगे हर्षित राणा की इंजरी और सिर्फ 3 पारियों के बाद वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप किए जाने के चौंकाने वाले फैसले पर. लेकिन इस घोर निराशा के बीच, हमारी विमेंस क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है! इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स (Lord's) में पहला ऐतिहासिक टेस्ट जीत लिया है. इस अविश्वसनीय जीत पर एक स्पेशल चर्चा. ग्लोबल क्रिकेट में भी बड़े भूचाल आए हैं—ब्रैंडन मैक्कुलम अब इंग्लैंड के टेस्ट कोच नहीं रहे, और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सबसे सफल हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का पत्ता भी साफ़ हो गया है! क्या राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड टीम के नए कोच? इन सभी बड़े बदलावों के पीछे की इनसाइड स्टोरी क्या है? जानिए इस बेहद दिलचस्प पॉडकास्ट में. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
T20 World Cup के बाद भारत को अब भी पहली जीत की तलाश है. आयरलैंड में मिट्टी पलीद होने के बाद इंग्लैंड सीरीज में भी टीम इंडिया को निराशा ही हाथ लगी है. इस बीच वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो गया. लेकिन संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच जिताकर प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने संजू ज़िम्बॉब्वे टूर से भी ड्रॉप हो गए हैं. आख़िर संजू सैमसन हर बार सॉफ़्ट टारगेट क्यों हो जाते हैं, टीम मैनेजमेंट उनके साथ घोर अन्याय क्यों कर रहा और उनका प्लेइंग 11 में होना क्यों फ़ायदेमंद है? क्या वैभव सूर्यवंशी को पर्याप्त मौके मिलेंगे या भविष्य में उनका हश्र भी संजू की तरह होगा? RCB को लगातार दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार की जगह ज़िम्बॉब्वे सीरीज में भी क्यों नहीं बनी? RCB की टीम से रसिख सलाम डार और क्रुणाल पंड्या जैसे प्लेयर क्यों नहीं चुने जा रहे? इसके अलावा नए नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं, क्या उनका भी टिकट जल्द कट सकता है? रवि विश्नोई के ख़राब परफॉरमेंस के बाद सवाल ये भी है कि युजवेंद्र चहल को सेलेक्टर क्यों भूले बैठे हैं? IPL 2026 में विकेटलेस रहे मयंक यादव को किस बिनाह पर टीम में जगह मिली? साथ ही ऑस्ट्रेलिया के विमेंस T20 वर्ल्ड कप जीतने और बाबर आज़म के पाकिस्तानी टेस्ट टीम के कप्तान बनने पर दिलचस्प चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड ने 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत हार के साथ हुई. लगभग 3 साल और 16 टी20 सीरीज बाद भारत कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज हारा है. बात सिर्फ मेंस टीम की नहीं है, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से भी भारतीय महिला टीम का सफर खत्म हो चुका है और टीम बाहर हो गई है. साथ ही, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान क्यों किया? बल्लाबोल' (Ballabol) के इस बेहद धमाकेदार एपिसोड में सीनियर खेल पत्रकार निखिल नाज़ और कुमार केशव क्रिकेट जगत में आए भूचाल का पूरा पोस्टमार्टम कर रहे हैं. बल्लाबोल के इस एपिसोड में चर्चा होगी— - आयरलैंड से भारत की हार के सबसे बड़े कारण - श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर क्यों सवाल उठ रहे हैं? - वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू क्यों नहीं हुआ? - विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने की बड़ी वजह - बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया? - आगे टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है? साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंडिया ए (India A) के लिए ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ महज 29 गेंदों पर 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर तहलका मचा दिया है! इस गदर परफॉरमेंस के बाद क्रिकेट गलियारों में ये चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या वैभव का टीम इंडिया में सीनियर डेब्यू होने वाला है? क्या वो ODI क्रिकेट और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं? इस पॉडकास्ट में क्रिकेट जर्नलिस्ट निखिल नाज़ और कुमार केशव 'बल्लाबोल' के इस खास एपिसोड में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सुलगते सवालों के जवाब दे रहे हैं. इन बड़े मुद्दों पर होगी बात: रोहित शर्मा की जगह कौन? क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को अब युवाओं के लिए जगह छोड़ देनी चाहिए? ओपनिंग स्लॉट के लिए वो 4 कौन से सबसे बड़े दावेदार हैं जिनकी वजह से सीनियर खिलाड़ियों की जगह खतरे में है? हार्दिक पंड्या पर बड़ा अपडेट: इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई ODI टीम से क्या संकेत मिले हैं? हार्दिक पंड्या का सिलेक्शन क्यों नहीं हुआ और बीसीसीआई (BCCI) उनका विकल्प क्यों तलाश रही है? क्या हार्दिक पंड्या सच में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स या CSK में जा रहे हैं? ऋषभ पंत की दिल्ली वापसी: ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में वापसी की असली इनसाइड स्टोरी क्या है? विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका से भारत की करारी हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह कितनी मुश्किल हो गई है? हरमनप्रीत कौर की सेना अब वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को कैसे धूल चटा सकती है?क्रिकेट जगत की हर छोटी-बड़ी और अंदर की खबर जानने के लिए पॉडकास्ट को अंत तक सुनें. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
भारतीय क्रिकेट के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी इस समय एक गलत वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दांबुला में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में इंडिया-ए की हार के बाद, मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की विपक्षी श्रीलंकाई क्रिकेटर के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद मैदान का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।'बल्लाबोल' के इस लेटेस्ट एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव ने इस पूरी घटना का पोस्टमार्टम किया है। इस विवाद में आखिर किसकी ग़लती थी? क्या आजकल के युवा क्रिकेटर विराट कोहली की आक्रामकता को गलत तरीके से कॉपी कर रहे हैं? इसके साथ ही कप्तान तिलक वर्मा की कप्तानी पर उठ रहे सवालों, गुरनूर ब्रार और हर्ष दुबे के इंडिया डेब्यू, इंडियन विमेंस टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के चांसेज़ और केन विलियम्सन के रिटायरमेंट पर हुई इस दिलचस्प चर्चा को अंत तक जरूर सुनिए! प्रड्यूस & होस्ट: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
Ranking source
Apple Podcasts rankings via the Mato Topic Intelligence Platform.
Observed November 3, 2026. Cached outside the daily freshness window; the positions keep the date they were taken on.
Apple and Apple Podcasts are trademarks of Apple Inc., registered in the U.S. and other countries.
Pairs with
Bring this source into Mato to read its transferable patterns, then turn them into an original show for your own audience.